Breaking News

नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

शंका जताई जा रही है कि कहीं कोई मार कर फेंक तो नही दिया है।

सीमा विवाद में दो थानों की पुलिस आपस में उलझी रही।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर व रौनापार कोतवाली थाना क्षेत्र के लाटघाट नहर के समीप एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार दो थानों के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति के नग्न अवस्था में शव मिलने से जहां जीयनपुर और रौनापार की पुलिस आपस में उलझी रही और
शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचने लगें।
ग्रामीणों के सूचना के बाद मौके पर लाटघाट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर अपने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय और साथ में जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य सहित रौनापार थाना इंचार्ज दिनेश कुमार पाठक शव के पास पहुंच कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। गले पर चोट के निशान है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की कही दूसरे स्थान पर हत्या कर यहां शव को लाकर फेंक दिया गया हो। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। फिलहाल जीयनपुर कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव के पास से एक जोड़ी चप्पल एक मैगडावल की हाफ बोतल दो 8 पीएम की फ्रूटी सीसी मौके से बरामद हुई है।
और नया पुराने