Breaking News

पशु पक्षियों के पीने के लिए पानी नहीं, वहीं सरायमीर नगर पंचायत का पानी सड़को पर ।

आज़मगढ़।

सरायमीर. मनुष्य से लेकर पशु-पक्षियों पानी के लिए तिरा तिरा कर रहे हैं वहीं नगर पंचायत सरायमीर के जल निगम का पानी सड़कों एवं गन्दे नालों में बह रहा है।
बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व कस्बा सरायमीर के मोहल्ला चोड़िहार मेन रोड स्थित शंकर जी मंदिर के पास पुल जाम हो गया था जिसको साफ करने के लिए नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह के आदेश पर सफाई सुपरवाइजर के द्वारा जीसीबी से एक तरफ पुल तोड़कर जाम पुल को साफ किया गया उसके दो दिन बाद पुल के आसपास हुए गड्ढे को जीसीबी से पाटा गया वहां से जल आपूर्ति के लिए जल निगम की लगी पानी पाईप में लीकेज हो गया। जिससे जल निगम का पानी नालों एवं सड़कों पर बह रहा है।इस सम्बंध में नगर पंचायत अध्यक्ष पति रात प्रकाश यादव से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु बात नही हो सकी। चोड़िहार मोहल्ला के सभासद पति शाहिद से बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि पाईप लीकेज की जानकारी अधिशासी अधिकारी को दे दी गई है जल्द से जल्द ठीक कर दी जाएगी। 


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने