Breaking News

मुखबिर की सूचना पर बलात्कार के आरोपी हिरासत में।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। दिनांक 2 जुलाई 019 को विवाहित महिला ने थाना में दो व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी । जिसपर पुलिस ने धारा 34, 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के धड़पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी।
दिनांक 3 जुलाई 019 की सुबह पांच बजे मुखबिर से सूचना बलात्कार के दोनो आरोपी गुलशन पुत्र हीरालाल ग्राम रोवां थाना रानी की सराय, लालू प्रसाद पुत्र फिरंती ग्राम कोरौली खुर्द थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ कहीं भागने के फिराक में नन्दाव मोड़कर पर सवारी के इंतजार में खड़े हैं सूचना मिलते ही सरायमीर थाना एसआई राजेंद्र प्रसाद हमराहियों के साथ नन्दाव मोड़ पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने