Breaking News

नीलगाय का शिकार करते राइफल के साथ 4 धराएं।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

90 किलो नीलगाय की मांस के साथ राइफल सहित चार को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नीलगाय का लाइसेंसी राइफल से शिकार कर उसके मांस के साथ चार को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एस आई मुन्नालाल ने पनशब्दा नदी के किनारे स्थित बगीचे में लाइसेंसी राइफल से नीलगाय का शिकार कर उसके 90 किलो मांस को काटकर बोरे में भर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर एस आई मुन्नालाल व एस आई उमेश कुमार मय दल बल के साथ पहुंचकर रंगे हाथ घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो चारों भागने लगे पुलिस ने दौडा कर एक को पकड़ा और चारों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक नीलगाय मरी पड़ी हुई थी जिसे पुलिस के द्वारा जेसीबी मंगाकर नदी के किनारे दफन करा दिया गया वह पशु डॉक्टर डीआर मौर्य के द्वारा मांस का टुकड़ा सैंपल के लिए भेजा गया।
प्रतिबंधित नीलगाय का शिकार करने वालों में फैजल अहमद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी डोमन पूरा दक्षिण टोला जनपद मऊ , मतीउर रहमान पुत्र जियाउद्दीन निवासी मुंशी पुरा जनपद मऊ , अजहर पुत्र रहमान निवासी डोमन पूरा जनपद मऊ , डॉक्टर पुत्र अज्ञात निवासी डोमन पूरा जनपद मऊ को लाइसेंसी राइफल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर धारा 429 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9 / 51 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
और नया पुराने