Breaking News

छात्रों को निःशुल्क पाठ पुस्तकें एवं स्टेशनरी वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

शिक्षा क्षेत्र सठियांव के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर खुझिया में गुरुवार को छात्रों में निःशुल्क पाठ पुस्तकें और स्टेशनरी का वितरण किया गया ।
स्कूल खुलने के पश्चात पठन पाठन को शुरू करने के लिये शासन के तरफ से निःशुल्क पाठ पुस्तकें बांटने की पूरे प्रदेश में प्रक्रिया चल रही हैं ।इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर खुझिया में उपस्थित सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ पुस्तकें बांटने के साथ साथ कक्षा एक और दो के छात्रों को कॉपी,पेंसिल,रबर दिया गया ।निःशुल्क किताबें व कापियां पाकर बच्चे खुश नजर आये ।इस बार समय से पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है ।जो पठन पाठन में लाभकारी साबित हो सकता है ।इस अवसर पर प्रधानाध्यपिका किरन शाहू विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम विजय यादव और एनपीआरसी इफ़्तेख़ार अहमद ,सरिता सिंह,वसुधा सिंह,हरिबंश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
फ़ोटो:
सठियांव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर खुझिया में गुरुवार को छात्रों में निःशुल्क किताबें वितरण करते शिक्षा समिति अध्यक्ष रामविजय यादव व एनपीआरसी इफ़्तेख़ार अहमद ।
और नया पुराने