आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सगड़ी।
सगड़ी बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ से शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ से प्रारंभ होकर नगर पंचायत अजमतगढ़ का भ्रमण करते हुए पुनः वापस बीआरसी केंद्र पर समाप्त हुई। वही बच्चे हाथ में बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही नारा लगा रहे थे हम बच्चों का नारा है।
शिक्षा अधिकार हमारा है। शिक्षा है। अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन,आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, लड़का लड़की एक समान यही संकल्प यही अभियान, अगर एक भी बच्चा छूट गया संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगा रहे थे। रैली जिधर से गुजरती उधर देखने वालों का तांता लग रहा था। रैली में प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजमतगढ़ के बच्चों ने प्रतिभाग किया।वहीं लोगों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश यादव, एबीआरसी हरिकेश मिश्र, कमलनयन यादव अनिल मिश्र, कुसुम पांडेय, रामकरण , हुमा परवीन , शाहिदा खातून, विमल प्रकाश , राजमणि शर्मा, विजय प्रजापति, रामसरीख,अनूप यादव आदि लोग मौजूद थे।