आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सगड़ी के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौंपा ज्ञापन।
मोब लीचिंग रोकने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा।
शासन के विरुद्ध नारेबाजी प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवकों के द्वारा गुलाम मोहम्मद रिजवी के नेतृत्व में नमाज के उपरांत प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह को सौंप गाय के नाम पर मुस्लिमो पर बढ़ रहे अत्याचार एव हत्याओं को रोकने एव कठोर कार्यवाही की मांग की।
वही नमाज के उपरांत सैकड़ों की संख्या में गुलाम मोहम्मद रिजवी के नेतृत्व में बैल बाजार जीयनपुर में एकत्रित होकर वहां से पैदल नारेबाजी करते हुए सगड़ी तहसील के मुख्य द्वार पर पहुंचकर प्रदर्शन व शासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए झारखंड में तबरेज अंसारी की चोरी के शक में बेरहमी से मौत के घाट उतारने पर भारत में केंद्र व प्रदेश भाजपा की सरकार के उपरांत दलितों और मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म अत्याचार और माँम लीचिंग रोकने और अत्याचार कर रहे लोगों की जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा देने के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह को सौंपा जिसमें।
मुख्य रूप से मोहम्मद गुलाम रिजवी, मोहम्मद शोयब , शाकिर अंसारी, जफर इमाम ,मोहम्मद शाहिद ,गुलाम रब्बानी, इकरामुल्लाह,शाह फैजल,तूफैल प्रधान , हसन मुबारक आदि सम्मिलित रहे ।
मुख्य रूप से मोहम्मद गुलाम रिजवी, मोहम्मद शोयब , शाकिर अंसारी, जफर इमाम ,मोहम्मद शाहिद ,गुलाम रब्बानी, इकरामुल्लाह,शाह फैजल,तूफैल प्रधान , हसन मुबारक आदि सम्मिलित रहे ।

