आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 150 किलोग्राम गोमांस व मांस काटने व बेचने के सामग्री के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक फरार ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो. त्रिवेणी सिंह के दिशा-निर्देश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत थाना सरायमीर एसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई श्याम सिंह हमराहियों के साथ दिनांक 25 जुलाई 019 की शाम 5 बजे क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव एक घर में कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं को काटकर बेचने जा रहे हैं सूचना पाते ही एसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई श्याम सिंह हमराहियों के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए मकान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर अंदर घुस गए पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति छत से कूदकर भागा दो व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस ने तलाशी ली तो 150 किलोग्राम गोमांस, मांस काटने व बेचने के सामान बरामद मिले। मांस को गड्ढे में दबा कर बाकी बरामदगी सामान के साथ गिरफ्तार दो व्यक्ति को थाने पर नाम-पता पूछा तो उन्होंने जावेद पुत्र सिराज , मुन्नौर पुत्र शौकत ग्राम कमालपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ फरार व्यक्ति का नाम सिराज पुत्र युसुफ बताया उपर्युक्त अभियुक्त के विरूद्ध अपराध संख्या 185/019 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर सरायमीर