आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
भ्रष्टाचार निवारण गोरखपुर की टीम ने बिजली विभाग के जेई को रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार।
विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर मांग रहा था जेई घूस भ्रष्टाचार निवारण टीम ने किया गिरफ्तार।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में अमुवारी नारायनपुर पावर हाउस पर तैनात बिजली विभाग के अवर अभियंता 5 हजार घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र भूलन राम अवर अभियंता अंमुवारी नारायनपुर हाईडिल पर तैनात थे इनके द्वारा उपभोक्ताओं से भ्रष्टाचार की शिकायत काफी दिनों से की जा रही थी जिस पर आज रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम गोरखपुर ने गिरफ्तार कर जीयनपुर थाने पर तहरीर दे कर पुलिस को सौंप दिया।
विदित हो जपत पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ निवासी टेकन गाढा की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण टीम गोरखपुर के द्वारा विद्युत विभाग के जेई अंगारी नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा जगपत से विद्युत कनेक्शन जोड़ने के नाम पर घुस मांगा जा रहा था वही जगपत ने बताया कि घरेलू बिजली का बिल एक लाख 58 हजार चार सौ बासठ रुपये आया हुआ था जिसको जिस विद्युत बिल को संशोधन कराने के नाम पर जेल के द्वारा 15 हजार रुपये घूस की मांग की गई जिसमें 10 हजार रुपये पूर्व में उसके द्वारा दिया जा चुका है और 5 हजार रुपये देना था।
संशोधित बिल 24 हजार रुपये का भुगतान करने के उपरांत विद्युत कनेक्शन जोड़ने के लिए जैसे बार-बार जगपत के द्वारा कहा जा रहा था जिस पर उसके द्वारा बकाया 5 हजार रुपये मांगा जा रहा था जिस पर प्रयास संगठन के सहयोग से भ्रष्टाचार निवारण टीम के देव प्रकाश रावत के नेतृत्व में बिजली विभाग के जेई को गिरफ्तार कर जीयनपुर पुलिस को तहरीर देकर सौंप दिया गया।
वही विद्युत विभाग के जेई छोटे लाल ने आरोप लगाया कि बिजली का बिल बकाया था जिस पर जगपत के ऊपर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और विद्युत कनेक्शन काटा गया था आज जबरदस्ती उसके द्वारा पैसा हाथ में देने का कार्य किया गया।
प्रयास संगठन से रणजीत सिंह नील अभिषेक सिंह नीरज आज लोग भी उपस्थित रहे।

