Breaking News

चार गरीबो के घर गिरने पर प्रधान द्वारा दिया गया आर्थिक मदद।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी ब्लाक अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत अंजान शहीद में भारी बारिस से चार मकान गिरकर जमीजोद हो गए थे। जिससे लोग काफी परेसान थे। जिसपर राज्य वित्त (ग्राम निधि) खाते से सभी गरीबो को मदद के रूप में पूर्व प्रधान एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभहान खान ने गरीबों को राहत प्रदान करते हुए ग्राम निधि से प्रत्येक को 5000 रुपये का चेक देकर राहत प्रदान की।
वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से रामसरन ,रिंकी गुप्ता,गीता गुप्ता,सरोज गुप्ता के कच्चे मकान जमीजोद हो गए थे। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमों के तहत 5000 हजार रुपये का चेक चारों लाभार्थियों को दिया गया। चेक पाकर जहां लाभार्थीयो के चेहरे खिल उठे वही ग्राम प्रधान सुभहान खान ने कहा कि इसके पूर्व में भी मकान गिरने पर राहत दी गई थी जो स्वयं के द्वारा आर्थिक मदद की गई थी। इसके पूर्व कभी भी घर गिरने पर नियम होने के बाद भी ग्राम निधि से राहत नही दी गयी।पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अब गरीबो को राहत नियमो के तहत दी जा रही है। इस दौरान भोला, निसार,अब्दुल हन्नान चिश्ती,रिजवान अहमद, अब्दुल्लाह फैजान,नबी अहमद ,आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने