Breaking News

मुर्गी फार्म में रखा 65 बोरी सरकारी खाद्यान पकड़ा।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

तहसीलदार और पुलिस ने पकड़ कर अन्य कोटेदार को किया सुपुर्द।

कोटेदार ने नही दिए वितरण रजिस्टर फटकार।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत अंजान शहीद गांव के कोटेदार कुलसुम बानो पत्नी अनवारुल द्वारा गांव के ही एक बंद पड़े मुर्गी फार्म पर 65 बोरी सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी करने के लिए रखा गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह और हंड्रेड नंबर पुलिस पहुंची जहां से तहसीलदार ने समस्त सरकारी खाद्यान्न को सील करते हुए और 10 बोरी खाली बोरी को जो सभी बोरियां और खाद्यान्न सरकारी खाद एवं रसद विभाग की थी को छतरपुर कोटेदार लालसा यादव को सुपुर्द करते हुए जांच के आदेश दिए।


वही कोटेदार द्वारा वितरण रजिस्टर मांगे जाने पर नहीं देने पर तहसीलदार ने फटकार लगाई और स्टाक रजिस्टर से मिलान करने पर भारी अंतर पाया गया पर सप्लाई विभाग से एक बाबू के अलावा कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था। ग्रामीणों की कोटेदार पर काफी दिनों से खाद्यान्न में गड़बड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा रही थी। 

वहीं दूसरी तरफ कोटेदार कुलसुम बानो पत्नी अनवारूल हक द्वारा खाद्यान्न कालाबाजारी करने के लिए गांव के ही इरफान उर्फ सुड्डू पुत्र स्वर्गीय हम्माद के बन्द पड़े मुर्गी फार्म में 65 बोरी खाद्यान्न और 10 बोरी खाली जिस पर सरकारी मुहर लगी हुई है को खुले बाजार में कालाबाजारी करने के लिए छिपाकर रखा गया था।
इस तरह की कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि खाद्यान्न को सीज कर-कर छतरपुर के कोटेदार को सुपुर्द कर दिया गया है और स्टाक रजिस्टर को जप्त कर लिया गया है।
जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच कर कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।जबकि पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। पर कोटेदार ने बताया कि पानी बरसने के कारण गोदाम में पानी भर जाने से खाद्यान्न को सुखाने के लिए मुर्गी फार्म पर रखा गया था। पूर्ति विभाग के अधिकारी कोटेदार को बचाने में लगें हुये 
है।
और नया पुराने