Breaking News

किशोरियों के लिए कार्यशाला का आयोजन।

आज़मगढ़:

रिपोर्ट: वीर सिंह

राजकीय श्री दुर्गा होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज चण्डेश्वर आज़मगढ़ के कम्युनिटी मेडिसिन एवं भारतीय स्वास्थ्य मनोविज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को किशोरियों के लिए कार्यशाला का आयोजन श्री कृष्णा इण्टर कॉलेज मोलनापुर में किया गया। जिसमें मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने किशोरियों को जानकारी देते हुये कहा कि इस उम्र में शारिरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास बड़ी तेजी से होता है।
इसके विषय में विस्तार से बताते हुए उन्होंने किशोरावस्था के आकर्षण, लगाव, अवसाद, फैशन, दोस्तों का चुनाव, अच्छे और बुरे स्पर्श के अंतर के विषय में बताते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का स्वर्णिम काल है जिसे सावधानी पूर्वक सहेजकर जीना चाहिए । प्रो डॉ राजेश तिवारी ने प्रि-मेंस्ट्रुअल पेन मैनेजमेंट तथा माँ को रजोनिवृत्ति के समय होने वाली  परेशानियों के विषय में बताते हुये माँ की मदद करने का आव्हान किया ताकि माँ को होनेवाली चिड़चिड़ाहट, हॉट फ्लैश, उनींदापन आदि का सामना नहीं करना पड़े। कार्यशाला में इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की।अंत में कॉलेज के आर डी यादव और डॉ राजेंद्र सिंह ने किशोरियों की शंकाओं का समाधान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया।

और नया पुराने