मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
बकरीद,रक्षाबंधन त्यौहार भाईचारे के साथ मनाएं : रामजनम सीओ सगड़ी
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना में गुरुवार को शाम 5:30 बजे सीओ सगड़ी रामजनम की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के संभ्रात व्यक्ति व ग्राम प्रधान और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व लगभग सभी गाँवों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों से बकरीद व रक्षाबंधन और पन्द्रह अगस्त त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए सुझाव एवं सहयोग देने के लिए आग्रह किया गया।
बैठक में आगामी बकरीद व रक्षाबंधन और पन्द्रह अगस्त त्योहार के मद्देनजर को रखते हुए क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने के लिए सहयोग देने के लिए अपील की गई। साथ ही विमलेश कुमार मौर्य ने अपील किया कि हमारा आप लोग सहयोग करें जिससे हम किसी अप्रिय घटना को ना घटने दें। उन्होंने विश्वास दिलाया की हम पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप हरिशंकर यादव अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सिंह सोनू,अजीत राय,हरिकेश, सैय्यद रिजवान मेहंदी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, रामअवध कनौजिया, मोहित पासवान, जाबिर अहमद, वसीम प्रधान, सभी गाँव के जनप्रतिनिधि सहित जीयनपुर कोतवाली के स्टाफ चौकी इंचार्ज हरेन्द्र यादव,एस आई उमेश कुमार,एस आई वंशराज सिंह,एस आई अब्दुल कलाम आजाद, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, दिनेश यादव, दीपक कुमार, मुकेश सिंह, शेलेंद्र यादव,रामनिवास पुलिस स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
