मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
तहसील से लेकर कोतवाली तक किया गया वृक्षारोपण।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील सीओ कार्यालय से लेकर जीयनपुर कोतवाली में वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के तहत शुक्रवार को सीओ सगड़ी रामजनम व कोतवाल जीयनपुर विमलेश कुमार मौर्य व अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा तहसील व कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के उपरांत कोतवाली परिसर में उपस्थित लोगों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार मौर्य ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है।
जिसमें सब की सह भागिता होनी चाहिए। क्योंकि हमारे शास्त्रों में भी यह कहा गया है कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होता है। उन्होंने आगे कहा कि पेड़ पौधे से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। जिससे हमारा जीवन सुचारु रूप से संचालित होता है। इसलिए स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर एस आई उमेश कुमार के साथ अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज हरेन्द्र यादव, चौकी इंचार्ज लाटघाट वंश राज सिंह, हेड कांस्टेबल शेलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार , कांस्टेबल रामनिवास, मनोज यादव, दुर्गेश सिंह, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।