Breaking News

बीएसएफ के जवानों ने किया रूट एवं फ्लैग मार्च।

आज़मगढ़

सरायमीर। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों ने रूट एवं फ्लैग मार्च किया ।
ईद-उल-जुहा, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में दो बटालियन बीएसएफ के जवान व पुलिस फोर्स के कस्बा सरायमीर में मवेशी खाना से रोडवेज, पुलिस बूथ होते हुए पैदल फ्लैग मार्च व फूलपुर सीओ सर्किल में वाहनों के द्वारा रूट व फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सरायमीर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर, एसआई राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई श्यामा सिंह, एसआई गुलाम अख्तर अली व थाना के समस्त पुलिस फोर्स मौजूद थी।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 


और नया पुराने