आज़मगढ़।
सरायमीर. विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र के कोरौली खुर्द स्थित मदरसा सिराजुल उलूम में ट्रांसफास्ट मनी ( देश विदेश से पैसा लेनदेन करने वाली ) कम्पनी के द्वारा वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद अलीम ने लोगों से कहा कि वृक्ष लगाओ - जीवन बचाओ अभियान के तहत हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि पौधा पर्यावरण संरक्षण एवं जीव जन्तु के जीवन के लिए आवश्यक है।
सलीम ट्रेवल्स के संचालक मोहम्मद सलीम ने मदरसा के प्रधानाध्यापक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अबु सहमा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में सभी को आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इससे लोगों के बीच पौधारोपण का अच्छा सन्देश जाता है। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को बैग , कापी जैसे ईनाम देकर हौसला बढ़ाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कम्पनी के पदाधिकारी अशोक यादव, अमित तिवारी, तेजवीर यादव, हाफिज परवेज, हाफिज नईम, मो. कासिम, अबु होरैरा, मो. माजिद, अब्दुल हलीम, मो. खालिद सहयोग किया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर