आज़मगढ़:
रिपोर्ट: वीर सिंह
वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत सठियांव ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर (खुझिया) में शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकल कर भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने वृक्षारोपण को लेकर बच्चों ने ''सांसे हो रही हैं कम,आओ पेड़ लगायें हम'' तरह-तरह नारे लगायें । विद्यालय परिसर में पौधे भी लगाए गये ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान पति ज्ञानचंद ने कहा कि शासन की मंशा से गांव में पौधारोपण कराकरके हराभरा बनाना हैं।गांव में जगह-जगह पौधे लगाए जाने से बेहद खुशी मिल रही हैं ।जिससे गांव के लोगों को शुद्ध हवा मिल सकेगी ।
इस बार के पौधारोपण अभियान में शासन ने पंचवटी श्रेणी के पौधों की प्रजातियों पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा हैं ।कोशिश की जाएगी की पंचवटी प्रजातियों पीपल, बरगद, पाकड़, नीम और फलदार वृक्ष यानी आम, जामुन, महुआ, सहजन सहित लिप्ट्स,सागवन,ढ़ीटवन पौधरोपण का प्रयास हैं ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक इफ्तेखार अहमद, किरण साहू,शिवमती तिवारी, मीना सिंह, रेखा दीक्षित अनीता गोड़,मीरा यादव ,सरिता सिंह, वसुधा सिंह,मधुमिता अंशुल, रीता यादव, रीमा एवं हरीवंश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
