मऊ- मुहम्मदाबाद गोहना मऊ रोड पर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर उत्तर तरफ स्थित राजेश यादव पुत्र इंद्रभान यादव निवासी नूरपुर नगरी पार की बैटरी की दुकान मे रात्री लगभग 3:50 बजे भोर में चोरों ने ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखें बड़ी इनवर्टर की 26 पीस बैटरी, 9 पीस इनवर्टर एवं काउंटर में रखे ₹14000 नगदी, सैमसंग की मोबाइल चुराकर भाग गये।
चोरी हुई सामानों की कीमत लगभग साढे पांच लाख बताई जाती है।इसकी जानकारी दुकान के सामने के मकान मालिक द्वारा 100 नंबर को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती उसके पहले ही चोरो ने सभी सामानों को गाड़ी मे भरकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी चंद्र भास्कर द्विवेदी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान के समीप में स्थित लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी चंद्र भास्कर द्विवेदी ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई है। हम सभी उसी प्रयास में लगे हैं, जल्द से जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वही व्यापारियो का कहना है की यदि पुलिस दो दिन के अन्दर चोरी का खुलाशा नही की तो हम लोग भारी आनदोलन करेगें।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप