आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
पुलिस के कार्यवाही से बाजार में मचा रहा हडकंप।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गस्त पर निकले उपजिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह व क्षेत्रा अधिकारी सगड़ी शितला प्रसाद पान्डेय के द्वारा सगड़ी तहसील क्षेत्र में चलाए जा रहे पैदल गस्त अभियान के क्रम में शनिवार शाम को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य में फोर्स के साथ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में पहुच पैदल गस्त करते हुए आम जन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
इसके साथ ही साथ बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देते हुए वाहन चालको को यातायात सम्बन्धी जानकारी देते हुए कागजो की जांच की गई।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ हरेंद्र यादव के साथ कांस्टेबल दीपक कुमार, दिनेश यादव, रामनिवास, विकास साहनी, आदि पुलिस उपस्थित रहे।


