आगरा।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ,थाना एत्मादपुर में हुआ मुकद्दमा दर्ज।
पुलिस घटना की जांच में जुटी
आगरा- भाजपा की सरकार में सांसद के सुरक्षा कर्मियों की खुली गुंडई से एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। हालात से पता चल रहा है कि सत्ता की हनक में आम लोगो पर इस तरह के हमलो से क्या साबित करना चाहते है जवकि मामला राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पद पर बैठे इटावा के सांसद व scst के चेयरमैन डाॅ. रामशंकर कठेरिया का है सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने इनर रिंग रोड टोल के कर्मियों की जमकर पिटाई की व फायरिंग भी की।
विवाद का कारण टोल से एक एक कर लाइन से गाड़ी के निकालने पर हुआ। सबसे बड़ी बात ये रही कि ये पूरी घटना सांसद जी की मौजूदगी में हुई। इस मामले में टोलकर्मियों ने थाना एत्मादपुर में शिकायत की है।
जिसमे की सीसीटीवी के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है
नवागत एसएसपी बबलू कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरे की वीडियो व जो टोलकर्मियों ने प्रार्थना पत्र दिया है उसी आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया है मामले की जांच कराई जा रही है।
व घायल टोल कर्मियों का मेडिकल भी कराया जा रहा है
मामला कुछ ऐसे है-
एस सी एस टी आयोग के चेयरमैन व इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का काफिला शनिवार सुबह करीव 4बजे इनर रिंग रोड से गुजर रहा था। बताया गया कि इनर रिंग रोड के रहनकला स्थित टोल पर विवाद हो गया। काफिले में एक बस पांच छोटी गाड़ियां दिल्ली से इटावा की ओर जा रहीं थी। टोलकर्मियों ने गाड़ियों से टोल मांगा तो बस इसी बात पर विवाद हो गया। बताया जाता है कि टोल पर स्थित बाउंसरों ने इसका विरोध किया। तो सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर दी। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
बड़ी बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
उनके द्वारा भी टोलकर्मियों से अभद्रता की गई। इस हमले में टोल पर रहने वाले चार टोलकर्मी और बाउंसर घायल है। इस मामले में थाना एत्मादपुर में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
इधर डाॅ. रामशंकर कठेरिया के प्रवक्ता शरद चौहान का बड़ा बयान आया कि उनकी गाड़ी पर अराजक तत्वों ने हमला किया था, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों को आगे आना पड़ा। टोल प्लाजा पर आठ दस अराजक तत्वों ने लाठी डंडे लेकर हमला बोल दिया था। सांसद जैसे ही गाड़ी से उतरे तो हमलावर उनकी तरफ आने लगे। उनकी जान बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सांसद द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष एत्मादपुर को फोन लगाया गया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। इतनी देर में पुलिस एस्कार्ट की गाड़ी आ जाने पर हमलावर फरार हो गये। घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
संवाददाता-अनिल गुप्ता आगरा
