Breaking News

मुख्य सड़क पर अरसे से टूटकर गिरे विद्युत खंभे को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर- सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या जिले में नगर पंचायत भदरसा के गांव जीवपुर के दक्षिणी वार्ड में मुख्य सड़क पर काफी अरसे से टूटकर गिरे विद्युत खंभे को विद्दुत विभाग द्वारा ठीक न कराये जाने तथा फुहारों के बीच सुबह खंभे से केबल टूट कर सड़क पर गिर जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा।
फोन पर अधिशाषी अभियंता अयोध्या से शिकायत पर हरकत में आया विभाग। टूटकर सड़क पर गिरे खम्भों के बारे में सभासद प्रतिनिधि रवि निषाद व अन्य ग्रामीणों ने बार बार शिकायत के बाद विद्दुत विभाग की लापरवाही के बारे में बताया ।सड़क पर टूटकर गिर विद्दुत खम्भे से  वाहनों के लिए बाधित दिखा मार्ग।
और नया पुराने