Breaking News

बाइक यदि मजबूरी है, तो हेलमेट बहुत जरूरी हैं

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर- सुरेश कुमार मिश्र।

अयोध्या बाइक यदि मजबूरी है, तो हेलमेट बहुत जरूरी हैं

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी महोदय की अनूठी पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की उपस्थिति में  सांसद लल्लू सिंह जी ने ‘नो हेल्मेट नो पेट्रोल’ अभियान का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा ‘नो हेल्मेट नो पेट्रोल’ अभियान समाज और पुलिस के बीच एक साझेदारी हैं। समाज के लोग और पेट्रोल पम्प मालिक भी इस अभियान में पुलिस के साथ सदस्य है,। सभी का सिर्फ एक मात्र लक्ष्य है कि व्यक्ति अपने घर से यदि निकला है तो किसी की मां अपने बेटे का इंतजार कर रही है, किसी की बीबी अपने पति का इंतजार कर रही है, किसी की बच्चे अपने पिता का इंतजार कर रहे है तो सभी अपने घर सुरक्षित पहुंचे।मै पुलिस में सेवाभाव से आया हुं किसी को परेशान करने नहीं। इस अभियान मेंजनपद के सभी पेट्रोल पम्प मालिकों और समाज के लोगो से भी सहयोग की अपील की।
और नया पुराने