Breaking News

शरीरिक सम्बन्ध बनाना और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में पड़ी तहरीर नही हुई अभी तक कार्यवाही।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना में एक सप्ताह के अंदर शादी का झांसा देकर भगाकर दो वर्ष तक शरीरिक सम्बन्ध बनाना और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में दो तहरीर पड़ी नहीं हुई किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई। शिकायतकर्ता प्रतिदिन लगा रहे हैं थाने का चक्कर। शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के आसाड़ा गांव की निवसनी एक महिला ने दिनांक 14 जुलाई 019 को थाना में तहरीर दी है कि मेरे गांव के ही विनोद पुत्र देवराज ने मेरी लगभग 20 वर्षीय बेटी को दो वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। जब शादी करने की बात लड़की ने की तो घर पर पहुंचा दिया। इस तरह दिनांक 21जुलाई 019 को सिकरौर सहबरी निवासी किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर दी कि मेरे ही गांव का प्रिंस 18 पुत्र रामदवल ने दिनांक 19 जुलाई 019 को मेरी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दिनांक 21 जुलाई 019 को सुबह युवक की बहन ने मेरी लड़की को घर ले आयी है। किशोरी के पिता ने दिनांक 22 जुलाई 019 को अचानक सरायमीर थाना में पहुंचे पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह भी कार्रवाई कराने हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया। दोनों गांव के पीड़ित लोगों बताया कि तहरीर देने के बाद प्रतिदिन थाने का चक्कर लगा रहे हैं अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने