आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई ब्लॉक गेट के सामने बाइक सवार कैलाश सिंह पटेल निवासी मनिकाडिह,थाना जीयनपुर अपनी पत्नी तारा सिंह उम्र 45 वर्ष को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। हरैया ब्लाक के गेट के सामने पहुंचे थे की सामने आ रहे आवारा साड़ से टकरा गये ।जिससे बाईक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे शिक्षिका तारा सिंह बुरी तरह से घायल हो गई ।
पति कैलाश सिंह को भी चोटें आई। शिक्षिका तारा सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शिक्षिका तारा सिंह उच्चतर कन्या विद्यालय बाजार गोसाईं मे सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद रौनापार पुलिस मौके पर पहुच गयी। शिक्षिका तारा सिंह के एक लड़का एक लड़की है। लड़की श्रुति कक्षा 7 में पड़ती है। लड़का यशपाल कक्षा 11 में पड़ता है। पति कैलास सिंह मनिकाडीह बाजार में दुकान चलाते हैं। यह समाचार सुनते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।