Breaking News

सिपाही द्वारा युवक को थाने में ले जाकर पीटने का आरोप, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार से न्याय की गुहार।

अयोध्याधाम

रिपोर्टर- सुरेश कुमार मिश्र

 हैदरगंज थाने के एक सिपाही पर एक युवक की थाने में ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है, पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत करने के अलावा शिकायत पोर्टल पर मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की गई है,
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैतीकला निवासी करमराज का आरोप है कि उनका अपने भाई से जमीनी विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी , 19 जुलाई को हैदरगंज थाने के आरक्षी विकास यादव उसे बुलाकर थाने ले गए,थाने में गाली देते हुए लात थप्पड़  और घूसे से मारा पीटा, तथा सादे कागज पर समझौता कराने के लिए हस्ताक्षर करा लिया। पीड़ित ने बताया कि कान में थप्पड़ मारने से उसे कम सुनाई पड़ रहा है, पीड़ित ने जिला अस्पताल जाकर अपना उपचार और मेडिकल भी कराया है, हैदरगंज पुलिस शिकायत को झूठा बता रही है।
और नया पुराने