मऊ ।
रिपोर्ट:विपिन दुबे
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बकवल में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात पूर्व विधायक सुभाष यादव के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय पर 2 मिनट मौन रहकर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय ने टेलीफोन द्वारा दिल्ली से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुभाष यादव मृदुभाषी व सच्चे समाज सेवक थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि सुभाष यादव के निधन से मऊ ने एक राजनीतिक योद्धा खो दिया है।
पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुभाष यादव हमारे बीच नहीं हैं फिर भी वे सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष यादव जी किसी दल के नहीं बल्कि दिल के नेता थे।
जिला मीडिया प्रभारी व महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक सुभाष यादव के निधन से जनपद मऊ ने एक सच्चे समाजसेवी व ईमानदार छवि वाला नेता को खो दिया है।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी, विजय भान तिवारी, रमाशंकर चौहान, अरुण सिंह, मुस्ताक अली,पप्पू खान, नेसार अहमद, रत्नेश राय, विनय गौतम, स्वामीनाथ राम, विशाल चौहान, पिंटू यादव, सिकंदर प्रसाद आदि प्रमुख लोग रहे।
