Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आज़मगढ़।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी0जी0 कॉलेज  मालटारी वृक्षारोपण का  कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।राष्ट्रीय सेवा योजना सभी स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन के उपलक्ष्य में मनाया गया, जिसमें पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया था। वृक्षारोपण के उपरांत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि- वृक्ष साक्षात देवता है जिनसे भोजन,वस्त्र,आवास सब कुछ मिलता है। डॉक्टर अखिलेश चंद्र ने कहा कि पीपल, बेल ,तुलसी नीमआदि वृक्षों से सर्वाधिक आक्सीजन निकलती है इसीलिए हमारे मनीषियों ने देवता की संज्ञा दी। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री नितेश जायसवाल एवं शैलेश सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के समय डॉक्टर प्रेमचंद यादव, जगदीश कुमार, डॉक्टर शुभ्रा सिंह, डॉक्टर शुभ्रा श्रीवास्तव, डॉक्टर हसीन खान डॉ0 बालचंद्र, डॉक्टर शशि कुमार मिश्र,डॉ प्रदीप राय,  प्रमोद कुमार, विष्णु सहाय मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  डॉक्टर शैलेश पाठक ने किया तथा नितेश जायसवाल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
और नया पुराने