मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
5 दिनो तक तहसील के सभी कोर्ट का किया बहिष्कार।
सम्बन्धित लेखपाल को निलंबित करने की मांग।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज थाना अंतर्गत लखेशर गांव में खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर संबंधित लेखपाल विनय कुमार सिंह द्वारा महाराजगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया की राजेश्वर राजभर एवं इनका परिवार खलिहान की जमीन में शौचालय बना लिए हैं जो गलत है।
इसी के आधार पर उसने संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसको लेकर बुधवार को अधिवक्ता भड़क गए और पुस्तकालय भवन में आकस्मिक बैठक कर तहसील के सभी कोर्ट का बहिष्कार करते हुए उप जिलाधिकारी सगड़ी को 5 दिन की मोहलत देते हुए यह कहा कि एफ आई आर की जांच कराकर संबंधित लेखपाल को निलंबित किया जाए। जबकि अधिवक्ताओं का आरोप है कि उक्त लेखपाल हमेशा तहसील से गायब रहता है एवं महीने में एक-दो बार ही तहसील पर आता है। जिससे गांव का भी कार्य प्रभावित होता है। ऊपर से खलिहान की जमीन पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। जिसका शौचालय भी बना हुआ है। पर संबंधित लेखपाल उक्त शौचालय को एडवोकेट का शौचालय बताकर जबरन मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसकी जांच कराकर तत्काल 05 दिन के अंदर एफआईआर वापस ली जाए एवं संबंधित लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। अन्यथा 5 दिन बाद हम अधिवक्ता लोग धरना प्रदर्शन एवं सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ऊपर से इन्होंने प्रस्ताव पास करके समस्त न्यायालयों को संबंधित कॉपी भेज दी है। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय एवं संचालन मंत्री अजीत कुमार यादव ने किया इस दौरान मणिकेश्वर मिश्र,आशीष कुमार मिश्र, संजय राय,अनिल कुमार सिंह,मनीष कुमार राय ,अविनाश राय,संतोष यादव,महेंद्र प्रसाद,अमरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद राय,जयराम यादव,हरेंद्र राय,सूर्यभान सरोज,राधेश्याम,विंदवाशनी राय आदि उपस्थित थे।