आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
शांति पूर्ण मतदान में छात्र और छात्राएं अपना सहयोग दें: डॉ० हसीन खान (मुख्य चुनाव अधिकारी)
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में कल मतदान होना निश्चित है, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ हसीन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि- गुरुवार को हो रहे छात्र संघ चुनाव में कुल 2514 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें मतदान के लिए कुल 6 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें बूथ संख्या 1 और 2 में बीए भाग 1 के 786 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वही बूथ संख्या 3:00 पर बीए. भाग-2 के समस्त छात्राएं छात्र-छात्राएं और बूथ संख्या 4 पर बी ए भाग 3 के समस्त छात्र छात्र छात्राएं मतदान करेंगे।
बूथ संख्या 5 पर एमए प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छात्राएं और और बूथ संख्या 6 पर बीएससी के समस्त छात्र-छात्राएं और बीएड शोध के 277 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे से तक चलेगा 2:00 से तीन बजे तक लंच रहेगा उसके बाद 3:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और मतगणना समाप्ति के बाद जीते हुए प्रत्याशियों घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ हसीन खान ने आगे बताया कि- सभी मतदान करने वाले छात्र अपने अपने हस्ताक्षरित परिचय पत्र के साथ वोट देने आएं। जिसके परिचय पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होंगे उन्हें मतदान में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक सभी प्रत्याशी अपने अपने एजेंट बनवा लें और शांति पूर्ण मतदान में अपना सहयोग दें। प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था काबिले तारीफ है।
आपको बतादे कि- सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, मतदान के दौरान मतदाता ही बैरिकेडिंग के अंदर आएगा साथ में परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा, बिना परिचय पत्र के कोई अंदर नहीं आएगा।
मार्ग किया गया परिवर्तन।
जीयनपुर से सगड़ी सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को हो रहे छात्र संघ चुनाव के दौरान मार्ग परिवर्तन किया गया है, जीयनपुर से बिलरियागंज जाने वाले वाहन पकवा इनार, रामगढ़, मधनापार होते हुए बिलरियागंज जाएंगे।
बिलरियागंज से जीयनपुर जाने वाले वाहन मधनापार, रामगढ़ पकवा इनार होते हुए जीयनपुर जाएंगे।
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगाए गए भारी संख्या में पुलिस बल के जवान।
सगड़ी सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को हो रहे छात्र संघ चुनाव के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवान लगाए गए हैं, इस दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह, सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार मौर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।