मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ मसोना गाँव में दिनाँक 26- 11- 2019 दिन मंगलवार को श्री रुद्र महायज्ञ का विधि विधान से पूजन के बाद 251 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर मसोना गांव यज्ञशाला से लेकर स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ से हनुमान तिराहा होते हुए ब्लाक के रास्ते काली मंदिर पक्की बावली से जल भरकर अंबेडकर चौक से होते हुए करीब 5 किमी दूरी तय कर वापस यज्ञशाला पहुंचे ।
कलश यात्रा में आगे आगे हाथी , घोड़े , डी जे और बैण्डबाजा चल रहा था। पीछे सिर पर कलश लिए कतार में कन्याएं चल रही थीं । गगनभेदी भक्तिमय नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया । यज्ञ के आयोजक संजय राय ने बताया कि यह यज्ञ 26 - 11 - 2019 से शुरू होकर 06 - 12 - 2019 तक चलेगा । सुबह पूजन होगा और शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक पंडित बालगोविन्द शास्त्री जी व साध्वी प्रज्ञा किरण भारती जी द्वारा मानस कथा का प्रवचन होगा। इस अवसर पर समस्त गांव वासियों का योगदान है। कलश यात्रा के अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साह से भाग लिया जिसमें बूढ़े बच्चे युवक व महिलाएं भी शामिल रहीं ।