Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव सकुशल हुआ संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

2514 में 1427 मत पड़े।
मतदान प्रतिशत  56, 76 रहा ।
 

मतदान के लिए 6 बूथ बनाए गए। 

अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री , उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो दो  प्रत्याशियों के बीच रहा आमने सामने का टक्कर ।


सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ  चुनाव  के लिए चुनाव गहमागहमी के बीच  गुरुवार को सुबह 9 बजे से 2  बजे तक हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ हसीन खान ने बताया 2514 मतदाताओं में से 1427 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत प्रतिशत  56 ,76% रहा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी  में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव कड़ी सुरक्षा  व्यवस्था के साथ  गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ जिसके लिए कुल 6 बूथ बनाए गए थे।
सुबह में  मतदान प्रतिशत कुछ कम रहा। लेकिन 11:00 बजते ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई।
छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक चार पहिया वाहन से मतदाताओं को ले आ रहे थे और ले जा रहे थे। प्रत्याशी गेट के पास बल्ली के घेरे में हाथ जोड़ कर  गिडगिडाकर और रोते हुए गुजर रहे मतदाताओं से वोट की भीख मांग रहे थे।

1 दर्जन से अधिक मतदाता छात्र-छात्राएं  निर्धारित समय से लेट पहुंचे , मतदान से हुए वंचित,  बैरन लौटे वापस ।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को हो रहे  छात्र संघ चुनाव के दौरान निर्धारित समय से लेट पहुंचने पर एक दर्जन से अधिक मतदाता छात्र छात्राओं को बैरन वापस लौटना पड़ा।


विद्यालय के दोनों तरफ रही बैरिकेडिंग।

सगड़ी।
सगड़ी श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के दौरान विद्यालय के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। चुनाव  के दौरान मतदाता को ही अंदर जाने   दिया जा रहा था । इसके अलावा और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था ।



मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवान रहे तैनात ।

सगड़ी।
सगड़ी श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को छात्र संघ चुनाव  सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवान लगाए गए थे। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह सीओ सगड़ी  सिद्धार्थ तोमर सीओ सगड़ी बुढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में  जीयनपुर बिलरियागंज रौनापार अहिरौला तहबरपुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी ।पूरी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील थी। इस दौरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


पूरी बाजार रही बंद, चाय पानी के लिए लोग तरसे रहें ।

 सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान पूरी मालटारी बाजार बंद रही वहीं बाजार में सन्नाटा फैला रहा वही लोग चाय पान के लिए भी तरस गए।


चुनाव के दौरान मार्ग  किया गया परिवर्तित।

 सगड़ी।
सगड़ी श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को  छात्र संघ चुनाव के दौरान मार्ग परिवर्तन किया गया था ।  जीयनपुर से बिलरियागंज जाने   वाले वाहन पकवाइनार रामगढ़ मधनापार होते हुए बिलरियागंज   जा रहे थे ।वही बिलरियागंज से जीयनपुर जाने वाले वाहन मधनापार रामगढ़ पकवाइनार होते हुए जीयनपुर जा रहे थे ।

और नया पुराने