Breaking News

भारी मात्रा मे बिक्री के लिए ले जा रहे अवैध शराब से भरी ट्रक बरामद, बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये।

आज़मगढ़।

 थाना-रानी की सराय।


 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह  द्वारा अवैध गांजा/शराब तस्कर/चोर/नकबजन/लूटेरो/वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद द्विवेदी मय हमराही उ0नि0 अनुपम जायसवाल थाना रानी की सराय मय हमराही फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा मे बिक्री हेतु ले जा रहे अवैध शराब से भरी ट्रक बरामद (कीमत लगभग 10 लाख रूपये) की गयी। मौके पर आबकारी टीम को भी सूचना देकर बुलाया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/20 धारा 60/63/72 भादवि पंजीकृत किया गया। 
 बरामदगीः

 450 पेटी (लगभग 21600 शीशी) अवैध शराब

 बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्र0नि0 केशव प्रसाद द्विवेदी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अनुपम जायसवाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
3. का0 सतेन्द्र कुमार यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
4. का0 दिपांशु थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
5. ईगल मोबाइल का0 अजीत यादव व का0 प्रवीण सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
और नया पुराने