आज़मगढ़।
थाना-जहानागंज
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक-21.10.2019 को थानाक्षेत्र के ग्राम नरहेथा मे मगई नदी पुल के पास मुख्य सङक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पायी गयी थी। शव के पोस्टमार्टम के पश्चात थाना स्थानीय मे मु0अ0सं0 228/19 धारा 279/304ए भादवि पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात बदमाशो द्वारा हत्या करके लाश सङक के किनारे फेक दिया गया था तथा ट्रक एवं ट्रक पर लदा एंगल लूट लिया गया तथा मृतक अज्ञात की पहचान करमजीत उर्फ गुड्डू पुत्र मग्गू यादव ग्राम बयापुर थाना सहाबगंज जनपद चन्दौली के रूप मे हुई। उपरोक्त मुकदमा उक्त धारा 302. 201. 394. 411. 413. 414. 120बी. भादवि मे तरमीम की गयी तथा मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त 1-दिलिप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2-हरिशंकर यादव उर्फ गुडडू पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 3-कमलेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 4-अरूण यादव पुत्र रामबहादुर यादव ग्राम खालिसपुर सेनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 5-राममिलन यादव पुत्र रामबहाल यादव ग्राम भीखपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 6-अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा ग्राम महरूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 7-बृजेश विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा ग्राम महरूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया।
दिनांक 28.01.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.01.2020 को व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्वेक्षण मे मु0अ0सं0 228/19 धारा 302/201/394/411/413/414/120 बी भादवि के वाछिंत अभियुक्त दिलीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम रतुआ पार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ को नरौली तिराहे से व अभियुक्त अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा ग्राम महरूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को अतरौलिया बाजार मे अभियुक्त की दुकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त दिलीप यादव की निशान देही पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित आला कतल लोहे का बेल पाना रिंच व माल मशरूका 90 अदद एंगिल लोहे का वजन करीब (15-16 कुन्तल) बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- दिलीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम रतुआ पार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ
2- अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा ग्राम महरूपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1- आला कतल लोहे का बेल पाना रिंच
2- 90 अदद एंगिल लोहे का वजन करीब (15-16 कुन्तल) का माल मशरूका
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह।
2-उ0नि0 रमेश कुमार पटेल मय हमराह।