Breaking News

तीन साल से फरार हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

आज़मगढ़।
 
थाना-रौनापार
 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक- 28.01.2020 को रात्रि में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के नेतृत्व मे प्रभारी थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा उ0नि0 राजीव कुमार व हमराही फोर्स के साथ हैदराबाद चट्टी पर चेकिंग की जा रहे थे। दौराने चेकिंग एक संदिग्ध व्यक्ति को तलाशी व चेकिंग के लिये रोका गया जिस पर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करते हुये पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से एकाएक फायर कर दिया। अपनी जान को जोखिम में डालकर पुलिस पार्टी के लोगो द्वारा भाग रहे अभि0 को पुलिस मुठभेड़ में मौके से समय करीब 10.10 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। दौराने पूछताछ पता चला कि अभियुक्त थाना हत्कन्हले जनपद कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से हत्या का वाछित अभियुक्त है जो 03 साल पहले अपने साथी हरेन्द्र यादव पुत्र उदयभान यादव नि0 अराजी अमानी थाना महराजगंज के साथ मिलकर हरी सिंह उर्फ रमगढ़िया पुत्र प्रितम सिंह की हत्या करके उसकी लाश के टूकडे टूकड़े करके बोरे में भर कर नाले में फेक दिये थे। गिरफ्तार हत्यारा अभि0 तभी से फरार चल रहा था जिसकी महाराष्ट्र की पुलिस तभी से तलाश  रही है। गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल, एक अदद नाजायज तमंचा व तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस फायरशुदा 315 बोर,एक अदद मोबाईल बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध में थाना रौनापार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजते हुये आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार अभियुक्त

1. उपेन्द्र उर्फ जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 चन्द्रविजय यादव सा0 देवारा ईस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़। 

 बरामदगी

1. एक अदद टी0वी0एस0 स्पोर्ट्स मोटर साईकिल चोरी की।
2. एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज, 
3 .03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर  
4. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
5. 01 अदद मोबाईल लावा 
6. 235 रूपये जामा तलाशी से नगद।

 अपराधिक इतिहास 

1. मु0अ0सं0 209/2017 धारा 302/34 भादवि थाना हत्कन्हले जनपद कोल्हापुर (महाराष्ट्र)
2. मु0अ0सं0 15/2020 धारा 307/504 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 16/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 17/2020 धारा 41/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

 पुलिस टीम 

1. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 राजीव कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
3. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
और नया पुराने