मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में सगड़ी तहसील पर फर्जी वरासत कराने को लेकर चार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी इरशाद खान पुत्र अब्दुल कदीर निवासी देवापार ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 36 की बारासत नहीं हो पाई थी। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय में मामला विचाराधीन था। इस दौरान जेबुन्निसा पत्नी अख्तर, अतीक , हसीब, फैसल पुत्र गढ़ अख्तर निवासी रौनापार थाना रौनापार के द्वारा फर्जी वरासत करा ली गई जिसके उपरांत इरशाद खान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही है।