Breaking News

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर पुरातन छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

पुरातन छात्र सम्मेलन व फेयर वेल पार्टी का हुआ आयोजन।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के पूर्व छात्राएं जो पुरातन छात्र सम्मेलन व फेयरवेल पार्टी के दौरान विशेष रूप से आमंत्रित लक्ष्मी वर्मा अध्यापिका विनय राय अध्यापिका अनीता पुलिस विभाग आदि दर्जनों छात्राएं उपस्थित रही ।जिनको प्राचार्य चंदा सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया इन्होंने अपने विचार छात्रों से साझा की इस दौरान विद्यालय के छात्रों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  नीतू जयसवाल  ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर  उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य चंदा सिंह संचालन रज्मी सिद्धकी ने किया इस दौरान आराधना आशा सरिता सहिस्ता अनुपमा माधुरी अंजनी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
और नया पुराने