Breaking News

वीर सौदागर सिंह को शहीद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर दी गयी श्रद्धांजलि।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

अमर शहीद सौदागर सिंह चीन युद्ध 1962 में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये :: नागेंद्र प्रसाद सिंह

सगड़ी।
सगड़ी जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बलिदान स्मारक सौदागर सिंह पू0माध्यमिक विद्यालय पूनापर (बड़ागांव) धनछूला में आयोजित अमर शहीद सौदागर सिंह स्मृति समारोह का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत व शहीद सौदागर सिंह के जीवन पर आधारित एकांकी नाटक की प्रस्तुति की गयी, जो काफी मनमोहक रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अमर शहीद सौदागर सिंह चीन युद्ध 1962 में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये और गोली लगने के बाद एक गुफा में छिपकर चीनी दुश्मनों को एक-एक कर मारकर उनके हथियार SLR को छीन कर साथ ले आये। दुश्मनों के सामने अदम्य साहस करने पर प्रथम वीर चक्र से सम्मानित किया गया और भारत एवं पाकिस्तान युद्ध 1965 में वीरगति का प्राप्त हुए। 
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन व मृत्यु प्रत्येक व्यक्ति का होना निश्चित है, मृत्यु उस व्यक्ति का महत्वपूर्ण है जो व्यक्ति राष्ट्रसेवा, देश की सरहद पर एवं लोक कल्याण हेतु अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया हो। उन्होने कहा कि शहीद स्वर्गीय होते हैं। वे भाग्यशाली हैं। उन्होने स्वर्गीय का अर्थ बताया कि जो स्वर में गमन करता है। वह स्वर्गीय होता है। शहीद अमर होता है, वह अपने पीढ़ियों को ऊर्जा देता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सब लोग समाज की सेवा करें, देश की सीमा पर लड़ना ही देश सेवा नही है, बल्कि संविधान के नियमों का पालन करके समाज सेवा करना भी देश भक्ति होता है। महिलाएं/बहनें समाज में पिछड़े हैं, उनको सहयोग देने की जरूरत है, यदि हमारी युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जाती है तो उसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं, युवाओं को सही रास्ता दिखलायें। समाज में साकारात्मक कार्याें को करने वालों की ऊर्जा को जागृत करने की जरूरत है।
इस अवसर पर समाज सेवी प्रवीण सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में पौधारोपण किया गया एवं शहीद की माता, पौत्र सत्यपाल सिंह, पौत्रवधु अंजना सिंह को शाल देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर एसडीएम सगड़ी रावेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, रामजन्म सिंह, कल्पनाथ सिंह, कोतवाल विमलेश मौर्य, सत्यपाल सिंह, श्रीमती अंजना सिंह,शंकर यादव, विवेक सिंह सोनू, सहित शहीद परिवार के सदस्यगण एवं प्रबुद्धजन तथा आमजनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिध्द नाथ शाही ने किया संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया।
और नया पुराने