मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर के बीएड सत्र एवं बीटीसी सत्र 2019--2020 के रोवर्स रेंजर्स पांच दिवसीय शिविर का समापन टोलियों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सगड़ी एवं नायब तहसीलदार सगड़ी ने किया। शिविर का आयोजन 26 जनवरी से 30 जनवरी के बीच किया गया था। जिसका समापन गुरुवार को किया गया।
वहीं दूसरी तरफ शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को गांठ बांधना, टेंट का निर्माण, पुल का निर्माण, पाककला, झंडा गीत, टोली का निर्माण करना, सिटी इतिहास आदि का प्रशिक्षण प्रशिक्षक जिला स्काउट गाइड कमिश्नर दिनेश सिंह एवं सुनीता सिंह जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षक व ट्रेनर एवं मास्टर रामनिवास यादव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्हें कई प्रशिक्षण शिविर में दिए गए। इस दौरान मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू , महारानी लक्ष्मीबाई, महादेवी वर्मा, सानिया मिर्जा, मिताली राज, मीराबाई ,लता मंगेशकर सहित कुल 9 टोलियों का निर्माण किया गया था। शिविर के समापन के दौरान समस्त अतिथियों को एवं प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम भेंट कर कर एवं फूल मालाओं से सम्मानित कर उनकों सम्मान किया गया।
उप जिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स देश की विकास में सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। इनका जिस तरह से प्रशिक्षण दिया जाता है। उस प्रशिक्षण से सीख लेकर यह देश की सेवा में अग्रसर एवं महती भूमिका निभा सकते हैं। रोवर्स रेंजर्स अनुशासित रहते हुए शिविर में हुए कार्यों को भली भाति अपने जीवन में उतारे। इस दौरान प्रबंधक राजबहादुर, सिंह सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह,राजू यादव आदि लोग मौजूद रहे।