मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा शिब्ली नेशनल पीजी कालेज आजमगढ़ में आयोजित 20वाॅ आजमगढ़ पुस्तक मेले मे प्रसिद्ध साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल ‘‘कुन्द’’ द्वारा लिखित ‘राहुल सांकृत्यायन- जिन्हें सीमाएं नही रोक सकी’ पुस्तक का जिलाधिकारी द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जगदीश प्रसाद बरनवाल ‘कुन्द’ कन्हैया सिंह, मौलाना उमैर सिद्धिकी, नेशनल ट्रस्ट के आमीर जिलानी को शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में छात्राओं से कहा कि पशु और मनुष्य में मौलिक अन्तर पुस्तकें ही पैदा करती है, हमारे पूर्वज जो संस्कृत व पाली के विद्वान थे, उन्होने अरेबिक भाषा को सीखा और अपने यहाॅ ज्यामिति की जानकारी को लेकर आये। यदि वेद, अवेस्ता, गीता, उपनिषद का स्वरूप पुस्तकों में नही होता तो, आज हम उसके बारे में नही जानते। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्रम्हाण्ड का प्रत्येक कण नृत्य करती ऊर्जा है, हम सभी एक तरंग की तरह हैं।
उन्होने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों का चयन ठीक से करें, खुद को साक्षी भाव में रखकर पढ़ना होगा और पढ़ते समय खुद को सतर्क रखें और पुस्तकों का मूल्यांकन भी करें, पुस्तकों का चयन करने में बड़ों का सहयोग लें।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद बरनवाल ‘कुन्द’, कन्हैया सिंह, मौलाना उमैर सिद्धिकी, डाॅ0 मसूद, डाॅ0 अलाउद्दीन, प्रवीण सिंह आदि शिब्ली पीजी कालेज के अध्यापकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।