Breaking News

आईजीआरएस,मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पोर्टल की समीक्षा की गयी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़  जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पोर्टल की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 03 डिफाल्टर, आईजीआरएस पोर्टल पर 01, कुल 04, जिला विकास अधिकारी के सीएम हेल्पलाइन पर 03 डिफाल्टर, समाज कल्याण अधिकारी के आनलाईन पोर्टल पर 02 डिफाल्टर, तहसीलदार फूलपुर के सीएम हेल्पलाइन पर 01, आईजीआरएस पर 01 डिफाल्टर, कुल 02, तहसीलदार निजामाबाद के आनलाईन पोर्टल पर 02 डिफाल्टर, श्रम परिवर्तन अधिकारी के सीएम हेल्पलाइन पर 02 डिफाल्टर, अधि0अभि0 नलकूप खण्ड के सीएम हेल्पलाइन पर 02, मुख्य चिकित्साधिकारी के सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 02 डिफाल्टर संदर्भ प्रदर्शित हो रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को जिनके दो या दो से अधिक डिफाल्टर संदर्भ प्रदर्शित हो रहे हैं उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। 
इसी के साथ ही अधि0अभि0 विद्युत प्रथम के आनलाईन डिफाल्टर पर 01, अधि0अभि0 नगर पालिका आजमगढ़ के सीएम हेल्पलाईन पर 01, अधि0अभि0 जल निगम के सीएम हेल्पलाईन पर 01, बेसिक शिक्षा अधिकारी के सीएम हेल्पलाईन पर 01 व तहसीलदार मार्टिनगंज के सीएम हेल्पलाईन पर 01 संदर्भ डिफाल्टर प्रदर्शित हो रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को चेतावनी निर्गत किये हैं। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त संदर्भाें का प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के बाद ही अपलोड करें तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न रहे।
और नया पुराने