Breaking News

पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

मौके से तंमचा कारतूस व बाइक बरामद ।

आज़मगढ़।
मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेलाकली गांव में शनिवार की सुबह पुलिस और  बदमाशों में मुठभेड़ हुई। वहीं मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश पंकज घायल हो गया और उसका साथी बादमाश भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया और मौके से तंमचा कारतूस व बाइक भी बरामद किया। दिन में ही गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र के आसपास के गांव में दहशत का माहौल हो गया। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। मुठभेड़ की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नागेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
और नया पुराने