आज़मगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह , पुलिस अधीक्षक आजमगढ(नगर) पंकज पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय यादव के द्वारा चलाए गए अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.01.2020 को पुलिस टीम ,एस.ओ.जी. टीम आजमगढ व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराहीयान मय मै प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर मय हमराहीयान के लूट की घटनाओं के अनावरण बावत थानाक्षेत्र में ग्राम बेला सडक पर मामूर था कि मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि जिला जौनपुर में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए कुछ बदमाश जा रहे है बदमाश इसी रास्ते से जौनपुर जायेंगे इस सूचना पर विश्वास कर समस्त पुलिस बल सतर्कता के साथ प्राप्त मुखविर खास सूचना के क्रम में बदमासो के आने की उम्मीद के दृष्टीगत वाहन चेकिंग की कार्यवाही की गयी तो कुछ ही समय में सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से सवार व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई पड़े जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयाश किया गया |एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भागने में सफल रहे तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति हडबढाहट में गिर पड़े ,एक पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगा दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया भागते हुए व्यक्ति को पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी किये गए फायर से पैर में गोली लग गया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ लिया गया दोनों पकडे गए बदमासो से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम पंकज सिंह पुत्र रामअवध सिंह R/O इश्माइलपुर थाना तरवा जनपद आजमगढ तथा दूसरे ने अपना नाम योगेश राजभर पुत्र मीरा राजभर R/O प्यारेपुर डढवल थाना सादात जनपद गाजीपुर बताये मौके से भागे हुए व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो दोनों ने एक स्वर में बताया कि साहब भागे हुए तीनो हम लोगो के साथी है |इनका नाम जियुत राजभर पुत्र तिल्थू राजभर ग्राम मोकलपुर डुहरू थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ तथा विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर राजभर ग्राम असौसा थाना मेहनगर जिला आजमगढ तथा तीसरे का नाम यस.पी. हरिजन ग्राम सिधौना थाना मेहनाजपुर बताये |पकडे गए दोनों बदमासो से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम सभी साथी मिलकर थाना तरवा में अनुज गैस गोदाम तथा शराब की दूकान व मोटरसाइकिल का लूट किये थे थाना मेहनाजपुर में मेडिकल स्टोर के दूकानदार से लूट तथा इटैली में भी लूट की घटना किये थे तथा थाना देवगांव में सहज सेवा केंद्र तथा लालगंज में दूकान से लूट किये थे थाना गम्भीरपुर तथा थाना जीयनपुर में इंडियन आयल पेट्रोल पम्प में हम लोग भी लूटपाट किये थे |साहब जनपद गाजीपुर बहरियाबाद थानाक्षेत्र में भी जनरल स्टोर की दूकान से हम सभी साथियो ने मिलकर लूट किया था |थाना नंदगंज क्षेत्र में अपाची मोटरसाइकिल भी लुटे थे |घायल बदमास पंकज सिंह को जीवनरक्षा के दृष्टी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर भेजा गया तथा गिरफ्तारशुदा बदमास योगेश राजभर के साथ थाना वापस आया |
गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना मेहनाजपुर पर निम्न मुकदमें पंजीकृत हुए।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 6/2020 धारा 307 भादवि
2. मु0अ0स0 7/2020 धारा 41/411 भादवि
3. मु0अ0स0 8/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4. मु0अ0स0 9/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त
1.पंकज सिंह पुत्र रामअवध सिंह ग्राम इश्माइलपुर थाना तरवा आजमगढ (पचास हजार का इनामी शातिर लुटेरा) *घायल*
2.योगेश राजभर पुत्र मीरा राजभर ग्राम परायेपुर दंडवल थाना सादात गाजीपुर
फरार अभियुक्तो का विवरण :
1.जियुत राजभर पुत्र तिल्थू राजभर ग्राम मोकलपुर डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ
2. विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर राजभर ग्राम असौसा थाना मेहनगर जिला आजमगढ
3. यस.पी. हरिजन ग्राम सिधौना थाना मेहनाजपुर
बरामदगी का विवरण:-
बदमास पंकज सिंह के कब्जे से एक अदद देशी कट्टा मय कारतूस जिन्दा व खोखा राउण्ड तथा योगेश राजभर के पास से एक अदद देशी कट्टा मय कारतूस व खोखा राउंड तथा विभिन्न थानाक्षेत्र अन्तर्गत लूट की घटनाओं से सम्बंधित बरामदगी विवरण इस प्रकार है:-
1.मु.अ.सं. 01/2020 धारा 392,504,427 IPC थाना तरवा गैस एजेंसी से लूट का 20000/- रू.
2.मु.अ.सं. 98/19 धारा 392 IPC थाना मेहनाजपुर मेडिकल स्टोर के दुकानदार से लूट का 2000/-रू. व दो अदद मोबाइल व डी.एल. वादी मुकदमा का
3.मु.अ.सं. 05/20 धारा 394,427 IPC इटैली बाजार मेहनाजपुर में ब्रेड व्यापारी के लूट का 3000/-रू. व एक मोबाइल
4.थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर से सम्बंधित लूट कि मोटरसाइकिल अपाचे मु.अ.सं. 240/19 थाना नंदगंज गाजीपुर
अपराधिक इतिहास
1.मु.अ.सं. 98/19 धारा 392 IPC थाना मेहनाजपुर आजमगढ
2.मु.अ.सं. 166/19 धारा 392 IPC थाना तरवा आजमगढ
3.मु.अ.सं. 01/20 धारा 392504,427 IPC थाना तरवा आजमगढ
4.मु.अ.सं.163/19 धारा 394 IPC थाना तरवा आजमगढ
5.मु.अ.सं. 223/19 धारा 392 IPC थाना गंभीरपुर आजमगढ
6.मु.अ.सं. 01/20 धारा 395 IPC थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
7.मु.अ.सं. 240/19 धारा 392 IPC थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर
8.मु.अ.सं. 237/19 धारा 392 IPC थाना देवगांव
9.मु.अ.सं. 13/20 धारा 392 IPC थाना देवगांव
10.मु.अ.सं. 05/2020 धारा 394,427 IPC थाना मेहनाजपुर आजमगढ
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
1.SHO मेहनाजपुर श्री रामायण सिंह मय हमराहीयान
2.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री अनिल सिंह मय हमराहीयान
3.SOG प्रभारी सर्विलांस श्री रत्नेश सिंह मय हमराहीयान