आज़मगढ़।
थाना-तरवां
जनपद आजमगढ़ में माह दिसम्बर 2019 व जनवरी 2020 में हुई लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं में प्रो0 त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा श्री पंकज कुमार पाण्डेय अ0पु0अ0 नगर के नेतृत्व में तीन थाना प्रभारियों की तीन टीम क्रमषः प्रथम टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, स्वाट टीम व सर्विलांष टीम, द्वितीय टीम प्रभारी क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री अजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक तरवां, मेहनगर व जहानागंज, तृतीय टीम प्रभारी निरीक्षक बरदह, देवगांव व गम्भीरपुर को मिलाकर टीम का गठन किया गया।
दिनांक 11.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, सर्विलांष टीम व एसओजी टीम द्वारा उक्त लूट में सम्मिलित बदमाषों की तलाष में मुखबीर की सूचना पर बदमाषों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाषों ने घिर जाने पर पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे पुलिस द्वारा आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें पंकज सिंह पुत्र रामअवध सिंह सा0 इस्माईलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ घायल हुआ, व योगेष राजभर पुत्र मीरा राजभर निवासी प्यारेपुर दण्डवल थाना सादात गाजीपुर गिरफ्तार हुआ। इस प्रकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पुनः दिनांक 12.01.2020 कोप्रभारी निरीक्षक तरवां, मेहनगर व जहानागंज टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर की उक्त बदमाश आज गाजीपुर में लूट की घटना कारित करने जा रहे हैं, इस सूचना पर रासेपुर चौकी क्षेत्र में जियापुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान बदमाषों को रोका गया जिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर पुनः मुठभेड़ हुई जिसमें विनोद राजभर घायल हुआ व वंशी गिरफ्तारकिया गया।
उक्त अभियुक्तों से की गयी पूछताछ से निम्न महत्वपूर्ण खुलासा हुआः-
अभियुक्त पंकज सिंह एक शातिर लुटेराहै, तथा इसके गैंग में 12 सदस्य है जिनका नाम निम्नवत हैः
गैंग के सदस्यः-
1. पंकज सिंह पुत्र रामअवध सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना तरवां आजमगढ़ (50 हजार का ईनामिया)।
2. जीउत राजभर पुत्र तिल्ठू राजभर निवासी मोकलपुर डुहुरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़। (25 हजार का इनामिया)
3. विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर राजभर निवासी, असौसा थाना मेहनगर आजमगढ़।(25 हजार का इनामिया)
4. विशाल सिंह पुत्र फेकन सिंह, सा0 नौरसिया, थाना तरवां आजमगढ़।
5. योगेष राजभर पुत्र मीरा राजभर निवासी प्यारेपुर डण्डवल थाना सादात गाजीपुर।
6. एस0पी0 हरिजन पुत्र अज्ञात निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर आजमगढ़।
7. देवानन्द उर्फ दया यादव निवासी चैकियाधाम थाना लाइन बाजार, जौनपुर।
8. विपुल उर्फ विपिन वेनवंशी पुत्र पखण्डु निवासी डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़।
इसके अतिरिक्त 04 अन्य नाम पता गोपनीय
मोडस आपरेन्डी (MODUS OPERANDI)
अभियुक्त पंकज , विनोद, जीउत और विषाल ये गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और इनका एक लम्बा आपराधिक इतिहास है। लूट व डकैती के भिन्न-भिन्न जनपदों में इन पर कई अभियोग दर्ज है। अभियुक्त पंकज, विनोद, जीउत ये क्रमशः 50000 रू, 25-25 हजार रूपये के इनामी बदमाश हैं, इनके द्वारा अपने गैंग में अन्य लोगों को सम्मिलित किया व गैंग के कुछ कुछ सदस्यों द्वारा घटना की पूर्व में रेकी की जाती है और बाद में चार या पांच लोगों द्वारा बदल-बदल कर घटनाये कारित की जाती है, जिससे पहचान न हो सके।
गिरफ्तारी का विवरणः-
1-दिनांक 11.01.2020 को पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त पंकज गोली लगने से घायल एवं गिरफ्तार। (रू0-50000/- का इनामी)
2-योगेष राजभर पुत्र मीरा राजभर निवासी प्यारेपुर दण्डवल थाना सादात गाजीपुर गिरफ्तार।
3-दिनांक 12.01.2020 को विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर राजभर निवासी, असौसा थाना मेहनगर आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ मेंघायल एवं गिरफ्तार।(रू0-25000/-का इनामी)
4-दिनांक 12.01.2020 को चौकी रासेपुर के जियापुर मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वंशी बेनवंशी उर्फ विपिन बेनवंशी गिरफ्तार
5-दिनांक 12.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक बरदह एवं देवगांव द्वारा देवानन्द यादव उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया।
*फरार अभियुक्त का विवरणः-*
1-दिनांक 11.01.2020 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एस0पी0 हरिजन पुत्र अज्ञात सा0 सिधौना थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ फरार।
2-दिनांक 12.01.2020 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीउत राजभर पुत्र तिल्ठू राजभर सा0 मोकलपुर डुहुरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़,
3- शैलेष यादव उर्फ मोनू निवासी सलोनी थाना गौराबादषाहपुर जौनपुर,
4- विषाल सिंह, पुत्र फेकन सिंह, सा0 नौरसिया, थाना तरवां, आजमगढ़ फरार।
बरामदगीः
दिनांक 11.01.2020 को अभियुक्त
1-पंकज सिंह से 01 अदद देषी कट्टा मय कारतूस जिन्दा व खोखा राउण्ड,
2-अभियुक्त योगेष से एक अदद देषी कट्टा मय कारतूस व खोखा राउण्ड,
3-मु0अ0सं0 01/20 धारा 392,504,427 भादवि थाना तरवां गैस एजेण्सी से लूट का 20 हजार रूपया,
4- मु0अ0सं0 98/19 धारा 392 भादवि थाना मेहनाजपुर मेडिकल स्टोर के दुकानदार से लूट का 02 हजार रूपया व 02 अदद मोबाईल व डीएल वादी मुकदमा,
5- 05/20 धारा 394 ए 427 भादवि इटैली बाजार मेहनाजपुर में ब्रेड व्यापारी के लूट का 03 हजार रूपया व एक मोबाईल,
6- थाना नन्दगंज गाजीपुर से सम्बन्धित लूट की मो0सा0 अपाचे सम्बन्धित मु0अ0सं0 240/19 थाना नन्दगंज गाजीपुर बरामद।
दिनांक 12.01.2020 को *अभियुक्त बिनोद राजभर के पास से*
1-01 अदद मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर सम्बन्धित मु0अ0सं0 166/19 धारा 392 भादवि थाना तरवां आजमगढ़,
2-01 अदद मोबाईल सम्बन्धित मु0अ0सं0 163/19 धारा 394 भादवि थाना तरवां,
3-01 अदद लैपटाप बैग मय 07 सीडी व एचपीका युजर मैनुअल सम्बन्धित मु0अ0सं0 01/20 धारा 392,504,427 भादवि थाना तरवां आजमगढ़,
4-16000 रू0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 01/20 धारा 392,504,427 भादवि थाना तरवां।
*अभियुक्त वंशी बेनवंशी के पास से*
1-01 तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस,
2-5 हजार रूपये थाना मेहनाजपुर में की गयी लूट से सम्बन्धित बरामद।
अनावरित घटनाओं का विवरणः
इस गैग से निम्न लूट व डकैती के घटनाओं का अनावरण हुआ हैः-
1. मु0अ0सं0 98/19 धारा 392 थाना मेहनाजपुर।
2. मु0अ0सं0 166/19 धारा 392 भादवि थाना तरवां।
3. मु0अ0सं0 01/20 धारा 392,504,427 भादवि थाना तरवां।
4. मु0अ0सं0 163/19 धारा 394 भादवि थाना तरवा।
5. मु0अ0सं0 223/19 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर।
6. मु0अ0सं0 01/20 धारा 395 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
7. मु0अ0सं0 240/19 धारा 392 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
8. मु0अ0सं0 237/19 धारा 392 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़।
9. मु0अ0सं0 13/20 धारा 392 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़।
10. मु0अ0सं0 05/20 धारा 394,427 भादवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
उक्त घटनाओं के अतिरिक्त पूर्व आपराधिक इतिहासः-
1-अभियुक्त पंकज सिंह, उर्फ प्रिस पुत्र रामअवध सिंह सा0 इस्माईलपुर थाना तरवां आजमगढ़
1. 31/15 धारा 392,411 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
2. 34/15 धारा 392,411 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
3. 23/15 धारा 392,411 भादवि थाना सैदपुर गाजीपुर।
4. 17/15 धारा 379,467,468,411 भादवि थाना भुड़कुडा गाजीपुर।
5. 53/15 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
6. 778/16 धारा 41,411,467,468,471 भादवि व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
2-अभियुक्त विषाल सिंह पुत्र फेकन सिंह सा0 नौरसिया थाना तरवां आजमगढ़
1. 31/15 धारा 392,411 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
2. 34/15 धारा 392,411 भादवि थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
3. 23/15 धारा 392,411 भादवि थाना सैदपुर गाजीपुर।
4. 17/15 धारा 379,467,468,411 भादवि थाना भुड़कुडा गाजीपुर।
5. 53/15 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बहरियाबाद गाजीपुर।
6. 112/17 धारा 457,380,506, भादविएक्ट थाना तरवां गाजीपुर।
*3-अभियुक्त विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर* राजभर सा0 असौसा थाना मेहनगर शातिर अपराधी है जो वर्ष 2019 में भी 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी था जिसे दिनांक 23.02.2019 को एस0टी0एफ0 वाराणसी इकाई द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी देवगांव श्री अखिलेष कुमार मिश्रा द्वारा गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ से निम्न घटनाओ का खुलासा हुआ था।
1-दिनांक 13.12.2018 को ग्राम अमौसा अन्तर्गत माइक्रो कम्पनी के एजेन्ट से 38000 रूप्ये की लूट की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मेहनगर में मु0अ0सं0 165/18 धारा 392,411 भादवि पंजीकृत किया गया।
2-दिनांक 09.02.2019 को थाना मेहनगर क्षेत्रान्तर्गत शम्भू नगर में एक जनसेवा केन्द्र से 125000/-रूपये की लूट किया गया, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 237/19 धारा 392 भादवि0 थाना मेहनगर, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
3-दिनांक 11.02.2019 को पल्हना बाजार में प्रसाद बनिया की दुकान में घुसकर 25000/-रूपये दो सोने की अंगूठी एवं एक सोने की चेन व 40 अदद मोबाइल की लूट किये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 27/19 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत किया गया,
4-दिनांक 16.02.2019 को नन्दाव थाना सरायमीर में एक अण्डे के थोक विक्रेता की दुकान से 36500/- रूप्ये लूट लिये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 27/19 धारा 356 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
5-दिनांक 15.05.2015 को ग्राम गौरी के पास असफाक अहमद से 22000/- रूपये लूट की घटना किये जाने के सम्बन्ध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 102/15 धारा 392, 411 भादवि0 पंजीकृत है।
6-मु0अ0सं0 32/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना देवगांवआजमगढ़।
7-मु0अ0सं0 166/19 धारा 392 भादवि थाना तरवां, आजमगढ़।
8-मु0अ0सं0 163/19 धारा 394 भादवि थाना तरवां, आजमगढ़।