Breaking News

मुखबिर की सूचना पर लूट का आरोपी हिरासत में।

आज़मगढ़।

 थाना बरदह

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा चलाये जा रहे अवैध अस्त्र शस्त्र आदि की बरामदगी हेतु अभियान के क्रम  मे पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ व क्षेत्राधिकारी लालगंज जनपद आजमगढ के कुशल नेतृत्व मे दिनाक 12.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कुमार  मय फोर्स व उ0नि0 बसंत लाल  मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ  के देवगांव बार्डर पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिग मे  मौजूद था तथा प्र0नि0 दिनेश कुमार यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ मय फोर्स के चेकिग स्थल पर मिले  उनसे हाल ही मे घटित जनपद मे घटना के बारे मे अपराधियो की धर पकड हेतु  चर्चा की जा रही थी। वार्ता के दौरान ही जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक लुटेरा जिसका नाम देवा उर्फ देवानंद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर है कई लूट की घटनाओ मे अपने साथियो के साथ शामिल रहा है  इस समय पारा तिराहे पर खडा है किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर मुखविर की सूचना से अधि0कर्म0गण को अवगत कराते हुए मय पुलिस बल के पारा तिराहे पर पहुचा तो देखा कि एक व्यक्ति तिराहे पर खडा है  हम पुलिस वालो के देख कर पारा की तरफ मुड कर भागना चाहा  कि एका-एक आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही हिरासत पुलिस मे लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम देवा उर्फ देवानंद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया  नियमानुसार जामा तलाशी ली गई तो उसके पहने हुए पैण्ट की बाँई फेट मे खुसा हुए एक अदद तमंचा 315 बोर तथा  पैंट की दाहिने जेब मे  02 अदद जिन्दा कार0  बरामद हुआ मौके पर ही गिरफ्तारी की गई जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 08/2020  धारा 3/25  शस्त्र अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ  पर पंजीकृत किया गया । 

 नाम पता अभि0

1- देवा उर्फ देवानंद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर
 *बरामदगी* 
1-एक अदद कट्टा .315 बोर व 2 अदद जिन्दा कार0 .315 बोर 

 गिरफ्तारी  व बरादमगी करने वाले पुलिस टीम के कर्मचारीगण

1-SHO प्रशान्त कुमार थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 
2-उ0नि0 बसंत लाल 
3-का0 देवेश यादव
4-का0 विपिन सिह
5-का0 अमरनाथ शर्मा
6-का0 सूर्यदेव यादव
7-का0 मनोज तिवारी 
1-SHO श्री दिनेश कुमार यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ
2-का0 पंकज सिह
3-का0 परवेज अख्तर
4-का0 अखिलेश गौड
5-उमेश कुमार सिह
6-का0 अखिलेश यादव
और नया पुराने