Breaking News

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन निजामाबाद इकाई का गठन।

आज़मगढ़।

सरायमीर. निजामाबाद  तहसील के सरायमीर बाजार में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन निजामाबाद इकाई का गठन जिला संरक्षक अबू बशर आजमी राजेंद्र प्रसाद राय जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निजामाबाद तहसील अध्यक्ष तनवीर आलम महामंत्री नूरूलऐन फिरोजी उपाध्यक्ष अभय चंद्र गुप्ता एवं सुकृत रंजन चौधरी संगठन मंत्री मोहम्मद  मुदस्सिर तहसील संरक्षक निजामाबाद के अभिनव उर्फ लक्की एवं सदस्य के रूप में मोहम्मद असद मोहम्मद आजम ओंकार कुमार जनार्दन चौहान सरफराज अहमद का चयन किया गया। इस अवसर पर जिले के संरक्षक अबूबसर आजमी राजेंद्र प्रसाद राय व जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने नवगठित निजामाबाद निजामाबाद तहसील इकाई के अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी और तन्मयता के साथ अपने कर्तव्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया और आशीर्वाद दिया। जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने निजामाबाद तहसील इकाई के साथियों को आश्वासन दिया कि आप लोग निर्भीक होकर पत्रकारिता करिए पिछड़े दलित वंचित को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करिए अगर कहीं से किसी तरह की शासन प्रशासन द्वारा न्याय दिलाने में कोई दिक्कत आप लोगों के सामने आएगी तो आपका एसोसिएशन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर निजामाबाद , मार्टिनगंज तहसील के सभी पत्रकार उपस्थित थे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने