Breaking News

26 वर्षों से थाने में जमा बंदूक वरासत के उपरांत लाईसेंस धारक को मिली।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के शस्त्रागार में जमा दोनाली बंदूक 26 वर्ष बाद वरासत के आधार पर लाइसेंस धारक को 5 महीने के उपरांत कड़ी मशक्कत व छानबीन कर सुपुर्द की गई।
उक्त घटना जीयनपुर कोतवाली की है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव निवासी उदयराज सिंह ने चुनाव के दौरान अपना लाइसेंसी दो नाली बंदूक नंबर 3954-ए/9 को वर्ष 1993 में जीयनपुर कोतवाली में जमा किए थे। असलहा जमा करने के कुछ माह बाद उनकी मौत हो गई। मृत उक्त लाइसेंसी के पुत्र आदित्य सिंह ने पिता की मृत्यु के बाद वरासत के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट के यहां से शस्त्र लाइसेंस बनाया। 19 अगस्त 2019 को जिला मजिस्ट्रेट ने उसे लाइसेंस जारी किया।

जीयनपुर कोतवाली में जमा किए गए दो नाली बंदूक को अवमुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लाइसेंसी आदित्य सिंह के आवेदन पर प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) ने 26 अगस्त 2019 को जीयनपुर कोतवाल को उसके पिता की जमा किए गए शस्त्र को अवमुक्त करने का निर्देश दिया।
कड़ी मशक्कत और आदित्य सिंह के द्वारा जिलाधिकारी मंडलायुक्त व मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र देने के उपरांत विभाग में खोजबीन कर 5 महीने के उपरांत आज जीयनपुर कोतवाली के द्वारा नजारत मालखाने से प्राप्त  दोनाली  बंदूक आदित्य सिंह पुत्र उदय राज सिंह को सुपुर्द की गई।
और नया पुराने