आज़मगढ़।
थाना फूलपुर।
बरामदगी निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , नोटरी शपथ पत्र , फोटो प्रति आईडी कार्ड व एक अफगानीस्तान पासपोर्ट की फोटो प्रति व एक भारत गण राज्य की पास पोर्ट की छाया प्रति व एक अदद मोबाइल व गिरपतार एक नफर अफगानी अभियुक्त अन्तर्गत धारा 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्दे नजर चलाये जा रहे अभियान वांछित , वारण्टी की गिरफ्तारी व फर्जी व धोखाधड़ी करने वालो की गिरफ्तारी के दृष्टीगत पुलिस अधीक्षक ग्रामिण जनपद आजमगढ़ श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फूलपुर के नेतृत्व मे दिनांक 1.2.2020 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता को वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त साहबे आलम पुत्र स्व०फैजान निवासी ग्राम चमराडीह थाना फुलपुर आज़मगढ़ से पूछताछ पर मालूम हुआ था कि इसने एक और अफगानी युवक किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान ने थाना फ़ुलपुर आज़मगढ़ के मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ के फर्जी नाम पते से फर्जी वोटर कार्ड,निर्वाचन कार्ड आदि बनवा कर पासपोर्ट भी बनवा लिया है जो इस समय वीजा लेने की कोशिश में कोलकाता में है। इस सूचना पर सक्रिय होकर दिनाँक 02/02/2020 को अफगानी युवक कथित मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ को हिरासत में लेकर पुछने पर अपना असली नाम किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान बताया तथा यह भी बताया कि साहबे आलम पुत्र फैजान अहमद निवासी ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उ0प्0 इण्डिया नें मुझे व मेरे एक साथी आविद अब्दुला पुत्र अवल खान निवासी ग्राम सलामखेर जिला एवदवा गर्दिश अफगानीस्तान का इण्डिया के पते से पास पोर्ट बनवाने हेतु बुलवाया था और साहबे आलम नें हम दोनो नें मिलकर मेरे साथी आविद अब्दुल्ला का आधार कार्ड व वोटर कार्ड निवास प्रमाण पत्र व नोटरी आदि फर्जी रूप से निजामाबाद तहसील के पास एक दुकान से बनवाया था जिसमें मेरा नाम मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मबीनुद्दीन निवासी ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नाम से मेरा फोटो लगाकर मेरी सहमति से ग्राम पंचायत चमराडीह का निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड व नोटरी शपथ पत्र बनवाकर आवेदन कराकर मेरा पासपोर्ट नं0 V 0052384 बनवा दिया है जिसे फूलपुर बाजार में एक दुकान पर साहबे आलम नें बिजा बनवाने के लिए दे रखा है उसी बिजा लेने के चक्कर में आज हम ग्राम चमराडीह में साहबे आलम के घर कलकता से आकर गये थे तो पता चला की साहबे आलम व मेरे साथी आविद अब्दुल्लाह को पुलिस पकड़ ली है और सही बात यह है कि हम तोनो मिलकर आविद अब्दुल्ला का भी इण्डिया के पत्ते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए आविद अब्दुल्ला का फोटो लगवाकर मोहम्मद जावेद पुत्र लौटू निवासी चमराडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पते से मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड निजामबाद तहसील के पासएक दुकान से बनवाया है और पासपोर्ट के आवेदन किया है । इस काम के लिए मैने साहबे आलम को 25000/- रूपया व मेरे साथी आविद अब्दुल्ला नें 20000/- रूपया दिया है क्योकि अफगानिस्तान से बाहर UAE , कुबैत देशो में जाने हेतु पासपोर्ट बिजा नही बनता है इसी लिए मै तीन चार महिने से साहबे आलम के सम्पर्क में आकर शाहगंज में करीब दो माह व कलकत्ता में करीब एक माह किराये का कमरा लेकर रह रहा था जिनका सही नाम पता नही मालूम साहबे आलम नें ही हम लोगो को अलग अलग रखवाया था उक्त व्यक्ति की नियमानुसार जामातलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति के पहने हुए कोट के दाहिने जेब से एक अदद मोबाइल आई फोन रंग सिलवर कलर IEMI 354436066765817 , ICCID 89918710400239926363 , MEID 35443606676581 , मोबाइल नं0 9305966974 व बाये जेब से एक अदद निवास प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत चमराडीह मो0 ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन ग्नाम चमराडीह पो0 मुड़ियार तहसील निजामाबाद थाना फूलपुर आजमगढ़ जिस पर जन्म तिथि 01.01.1993 व ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर अमृता व मोहर अस्पष्ठ फोटो सहित पकड़े गये व्यक्ति द्वारा फोटो बताया गया उक्त फोटो पकड़े गये व्यक्ति का है । एक अदद फोटो प्रति आधार कार्ड नं0 281771828506 की छाया प्रति जिस पर मोहम्मद ताहिर आलम जन्म तिथि 01.01.1993 पिता का नाम मोबीनुद्दीन निवासी चमराडीह पो0 मुड़ियार फूलपुर उ0प्र0 अंकित है तथा धुधली फोटो व 10 रूपये के स्टाम्प नं0 99ए.डी. 219642 शपथ पत्र श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ को सम्बोधित मोहम्मद ताहिर आलम उपरोक्त के नाम पता के दिनांकित 26.10.19 जो बाबत पासपोर्ट बनवाने को है जिस पर उर्दू में हस्ताक्षर है एक अदद पासपोर्ट नं0 p01989719 , kiramatullah , ahmadzai का नाम अंकित है जिसे पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपने सही पासपोर्ट की फोटो प्रति बताया गया तथा एक अदद फोटो प्रति STUDENT NO BC5961768 , kiramatullah , ahmadzai नं0 836898081655.KB1768@KARWAN.EDU.AF पर पकड़े गये व्यक्ति द्वारा अपना फोटो बता रहा है संदिग्ध व्यक्ति से प्रपत्रो की जाँच किया गया तो सभी दस्तावेज फर्जी व कुटरचित का दिखाया जो सभी प्रपत्र व प्रपत्रो को पुलिस कब्जा में व तथा उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षामें लिया गया तथा सभी को साथ लेकर ग्राम चमराडीह आकर उक्त व्यक्ति की पहचान कराई गयी तो लोगो ने पहचानने से इन्कार कर दिया ताहिर नाम के व्यक्ति की तलाश किया गया तो एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम ताहिर पुत्र मोबीन निवासी ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा मांगने पर अपनी पहचान से सम्बन्धित प्रमाण पत्र आधार कार्ड नं0 361131106613 मोहम्मद ताहिर पुत्र मोबीन उपरोक्त जिसमें जन्म तिथी 4.3.1983 अंकित है तथा भारत निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र नं0 डीएनवाई 22803881 जिसपर ताहिर पुत्र मोबीन उपरोक्त का नाम पता व जन्म तिथि 1.1.2007 को 24 वर्ष तथा मोहम्मद ताहिर पुत्र मोबीन उपरोक्त के नाम पता का पारपत्र नं0 L5182595 जिसमें जन्म तिथी 1.1.1983 तथा जारी होने की तिथी 23.10.2013 व समाप्ती की तिथी 22.10.2023 अंकित है व उक्त मोहम्मद ताहिर की फोटो लगी है तथा राशन कार्ड नं0 219140273333 जिसमें मुखिया का नाम श्रीमती रोबीना पति का नाम ताहिर ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ तथा परिवार में सदस्यो का नाम रोमीना , ताहिर आदि तीन नफर का नाम अंकित है हस्ताक्षर सहित छाया प्रति प्राप्त किया गया तथा उक्त मोहम्मद ताहिर द्वारा पुछने पर बताया गया कि मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन नाम का कोई व्यक्ति ग्राम चमराडीह में निवास नही कर रहा है मैने पासपोर्ट पूर्व में ही बनवा लिया है ये व्यक्ति मेरे नाम पते का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके से कुट रचित अभिलेख तैयार कराकर मेरे नाम पता का फर्जी पासपोर्ट बिदेश जाने के लिए धोखाधड़ी कर बनावा लिया है जिसके सम्बन्ध में पकड़े हुए व्यक्ति किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान / मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन निवासी ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ से पुछा गया तो उसने पुनः बताया कि अफगानिस्तान में बाहर के लिए बिजा / पासपोर्ट नही बनता । इस लिए मैने व मेरे साथी आबिद अब्दुल्ला नें साहबे आलम पुत्र फाजन अहमद निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ उ0प्र0 इण्डिया के साथ मिलकर धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड , वोटर आईडी , व नोटरी शपथ पत्र बनवाकर मैने तो इण्डिया का पासपोर्ट मोहम्मद ताहिर आलम के नाम से बनवा लिया था और आबिद अब्दुला किसी मोहम्मद जावेद के नाम पता से इण्डियन पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था ये सब हमलोग मिलकर फर्जी तरीके से कुवैत व सउदी में जाकर रूपया कमाने के लिए किये है अभियुक्त गण 1. किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान 2. साहबे आलम पुत्र फैजान निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ 3. आविद अब्दुला पुत्र अवल खान निवासी ग्राम सलामखेर जिला एवदवा गर्दिश अफगानीस्तान का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम का दण्डनीय अपराध है का पाकर समय 16.45 बजे अभियुक्त किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद प्रपत्रो व मोबाइल को कब्जा पुलिस में लेकर अलग अलग पालिथिन में रखकर सर्व मोहर कर नमुना मोहर तैयार किया गया व बरामद मोबाइल फोन व प्रपत्रो का नियमानुसार परीक्षण कराया जायेगा । के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/20 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम पंजिकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
पंजिकृत मुकदमें में वांछित।
अफगानी युवक किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान ने थाना फ़ुलपुर का आज़मगढ़ के मोहम्मद ताहिर आलम पुत्र मोबीनुद्दीन निवासी चमराडीह थाना फूलपुर के नाम से बने फर्जी पासपोर्ट के निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ प्रेषित की गई थी एवं देश के सभी इमिग्रेशन ऑफिस व एयरपोर्टों पर लुक आउट नोटिस जारी करा दी गयी थी।
अभियुक्तः---
1. मु0अ0सं0 28/2020 धारा 419. 420.467.468.471 भादवी व व धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्तः---
1 किरामत उल्ला अहमद जई पुत्र बाज मोहम्मद अहमद जई निवासी लोगर सेन्टर जिला कोलेआलम प्रोविन्स लोगर अफगानीस्तान
अभियुक्त के कब्जे से वरामदगीः----
फर्जी दस्तावेज निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , नोटरी शपथ पत्र , फोटो प्रति आईडी कार्ड व एक अफगानीस्तान पासपोर्ट की फोटो प्रति व एक भारत गण राज्य की पास पोर्ट की छाया प्रति व एक अदद मोबाइल।
गिरफ्तार करने वाले टीम
प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता
व0उ0नि0 दिनेश कुमार पाठक
का0 राहुल कुमार सिंह