Breaking News

सरायमीर पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को भेज जेल।

आज़मगढ़।

सरायमीर स्थानीय थाना पुलिस ने एक 307 के आरोपी व चार 107/16 के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र झिन्कू ग्राम बेलहरी इमाम थाना सरायमीर 307,506 के मुकदमा में वांछित था।
जिसके द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।इसी क्रम में जयहिंद पुत्र गामा ग्राम कुरीयावां, लाल चन्द पुत्र लहुरी ग्राम बखरा, बेचन सेठ पुत्र विश्वनाथ सेठ व चन्दर सेठ पुत्र लल्लन सेठ ग्राम फत्तनपुर थाना सरायमीर के विरोध एसडीएम न्यायालय में 107/16 का मुकदमा चल रहा था चारो एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुई जिसपर एसडीएम न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।उपर्युक्त सभी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बंधित न्यायालय में पेश किया।


मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने