Breaking News

आउटरीच कैंप को लेकर श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी की छात्र-छात्राएं पहुंचे बड़िहारी गांव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

सगड़ी।

आउटरीच कैंप 5 को लेकर श्री गांधी पीजी कालेज के छात्र छात्राएं बड़िहारी गांव पहुंचे। यह कैंप सिफ्सा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आजमगढ़ बैनर तले था। यह शिविर श्री इंद्रेश मौर्य के आवास पर था, इनका आवास ग्राम के बीच में था जहां आसानी से जनता इकट्ठा हुई यहां महिलाओं में प्रमुख रूप से इंदु ,अंकिता, पूजा ,मालिनी, बासमती, गणपति ,निशा, शीला, सरिता ,पुष्पांजलि ,बेला ,फुलवा, लीलावती, मीरा ,अंजू ,सुशीला, सुनीता, कुसुम, गुलाबी, ममता, सुमित्रा, काजल, आस्था ,सुमित्रा, शारदा, गणपति ,आरती, नेहा आदि रही । वह पुरुषों में सेवक, जयप्रकाश, राजेश, हरिकेश, विशाल ,रोहित, बिपिन, उमाकांत, जगदीश ,मुन्नीलाल ,राजू एवं पिंटू आदि उपस्थित थे । साथ ही छोटे बच्चों का समूह भी उपस्थित था। छात्र-छात्राओं ने "स्वास्थ्य पोषण" विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। जिसका निष्कर्ष यह था कि अच्छे स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्व का संतुलित उपयोग करना आवश्यक है ,कम पोषक तत्व से बच्चे मंदबुद्धि के बालक हो जाते हैं, और अधिक पोषक तत्व मिलने से बच्चों में मोटापा की शिकायत हो जाती है । शिविर में लैंगिक विषमता,मानवाधिकार, हमारे कानूनी अधिकार, मादक द्रव्यों के सेवन से बचने के उपाय, स्वच्छता, एनीमिया ,जनसंख्या विस्फोट ,प्रजनन अंगों के संक्रमण ,माहवारी के दौरान साफ-सफाई आदि विषय पर शिवांगी सिंह, चंदन चौहान, सोनी, उमेश ,बलवंत, गुड़िया बानो, सुनील, अभिषेक आदि लोगों ने अपनी प्रस्तुति दी।डॉ. शैलेश पाठक ने कार्यक्रम का  नेतृत्व किया व आए हुए जनता जनार्दन के प्रति धन्यवाद समर्पित किया। जनता में नाश्ते का वितरण हुआ फिर लोग अपने- अपने घर को प्रस्थान किए।
और नया पुराने