आज़मगढ़।
दीदारगंज।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतासराय रोड पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व एसआइ हरेंद्र सिंह मय हमराह मंगलवार की सुबह खरसहन नहर पुल पर वाहन चेकिंग एवम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी फुलेश की तरफ से एक ब्यक्ति मोटर साइकिल चलाता हुआ पुल की तरफ आ रहा था। और पुलिस को देख कर संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल मोड़ कर वापस भागने लगा कि अचानक मोटरसाइकिल सहित गिर गया तभी आशंका होने पर उसको पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसने अपना नाम शिवांत कुमार बिंद ऊर्फ सोनू पुत्र रामधारी बिंद ग्राम अब्बोपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर बताया जिसके पास से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर नहीं दिखा सका कड़ाई से पूछने पर उसने बताया कि मैं व कमलेश कुमार, संदीप कुमार, हेमंत यादव व विजय गौड़ का एक गैंग है ।हम सब लोग मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करते हैं जिस ने बताया कि मेरे पास चोरी की चार मोटरसाइकिल हैं जिसमें से तीन मोटरसाइकिल भैदला जिला जौनपुर नहर के पास तालाब के किनारे है ।जिसे पुलिस ने चार मोटरसाईकिल बरामद किया ।पकड़े गए युवक के ऊपर समुचित धाराओं में थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।